ऋषिकेश-इनर व्हील क्लब द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए ब्रह्मकुमारी आश्रम में ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनर व्हील क्लब द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए ब्रह्मकुमारी आश्रम में ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगाई गई।
रविवार को ब्रह्माकुमारी आश्रम में ऑटोमेटिक सेनीटाइजर मशीन का जिला पंचायत सदस्य आरती गोड, क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर सलोनी गोयल ने कहा कि क्लब की ओर से सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सेंसॉर्ड सैनिटाइजर मशीन लगाई गई। यह मशीन ऑटोमेटिक तरीके से अपने आप ऑन और ऑफ होती है। उन्होंने बताया कि मशीन के पास जैसे ही हाथ पहुंचता है वैसे ही अपने आप हाथो को सनिटाइज करता है। जिला पंचायत सदस्य आरती गोड ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा अब जो भी व्यक्ति आश्रम आएगा पहले हाथ सानिटाइज करेगा। जहा रोज सैकड़ों लोग आते है उनमें संक्रमण न फैले। इस अवसर पर रेखा गर्ग, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News