ऋषिकेश- जल पुलिस ने गंगा में डूब रहे युवक को बचाकर दिया जीवनदान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जल पुलिस के जवानों की सर्तकता के चलते एक युवक की जान बच गई।
कुम्भ क्षेत्र ऋषिकेश के विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्वालु डुबकी लगा रहे हैं। इसके साथ ही तैराकी का शौक रखने वाले भी बिना गहराई का अंदाजा लगाकर गंगा में उतर जा रहे हैं।
नतीजन अनेकों हादसे भी यहां लगातार घटित हो रहे हैं।
रविवार को नाव घाट पर एक युवक गंगा में तेरते हुए काफी दूर निकल गया और फिर तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने तुरंत गंगा में छलांग लगा दी और युवक को गंगा की लहरों में समाने से पहले बचा लिया । युवक का नाम गौरव पुत्र पवन कुमारउम्र-18 साल निवासी नजफगढ़ दिल्ली का बताया जा रहा है। उसे बचाने वाले जल पुलिस के जवानों की टीम में का. हरीश गुसाईं, का. मुकेश नेगी, का. सत्यपाल,गोताखोर सुनील कुमार शामिल थे।
