ऋषिकेश- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्धघाटन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देहरादून स्थित बलवीर रोड पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर दिया गया है।
मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हवन पूजन कर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि मंगलवार को देहरादून में बलबीर रोड पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव गौतम आनंद जोशी, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रंजन बरेली, हरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आशीष रावत, महानगर उपाध्यक्ष मनीष रावत, प्रदेश मंत्री दिव्या रावत, प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, महानगर मीडिया प्रभारी सनी बल्ला आदि बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News