ऋषिकेश- 18 मई को शुभ मूहर्त मे भगवान बद्री विशाल जी के कपाट को खोला जायेगा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को शुभ मुहूर्त पर खोलने की विधिवत घोषणा कर दी गई है।
मंगलवार को बसंत पंचमी के दिन टिहरी के महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पंचांग के आधार पर मुहूर्त निकाल कर बदरीनाथ मंदिर खोले जाने की घोषणा की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को मंगलवार प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। तेल कलश ( गाडू घड़ा) यात्रा तिथि 29 अप्रैल को निश्चित की गई है। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेन्द्रनगर राजदरवार में आयोजित समारोह में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News