ऋषिकेश- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर मनाया गया बसंत उत्सव का पर्व

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज आवास विकास में बसन्तोत्सव का पर्व ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ कर मनाया गया।
मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज के योग सभागार में प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष मदन मोहन वालिया एवं डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें ईशा रतूड़ी, दुर्गा मिश्रा, काजल राणा, अजय कुमार शामिल रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने सभी छात्रों को बसन्तोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस त्यौहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। बसन्त पंचमी पर सरस्वती मां की पूजा की जाती है। इन्हें श्री पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पूजा पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल और कई जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ होता है। इस मौके पर विद्यालय परिवार सहित सभी छात्र छात्राओं ने वैश्विक महामारी करो ना से छुटकारा पाने के लिए माँ सरस्वती से प्राथना की। इस अवसर पर नागेंद्र पोखरियाल, नवल कपूर, सतीश चौहान, नरेन्द्र खुराना, कर्णपाल बिष्ट, रामगोपाल रतूड़ी, सुनील बलूनी, नन्द किशोर भट्ट, रजनी गर्ग, अनिल भण्डारी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News