ऋषिकेश- शिवाजी नगर में चल रहे धरने को कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने दिया समर्थन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शिवाजी नगर में शंख उद्घोष फाउंडेशन के बैनर तले क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चल रहा धरना आठ वें दिन भी जारी रहा। रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने धरना स्थल पर पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की वजह से मौलिक सुविधाओं के लिए भी लोगों को सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न हुआ तो मजबूरन उन्हें क्षेत्र वासियों के सहयोग से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर धरने के संयोजक सुरेंद्र नेगी , सोवन सिंह रावत, सचिन कुकरेती , रोशन सजवान , संतोष पांडे , गिरीश चंद शर्मा, प्रदीप नेगी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
