ऋषिकेश- इनरव्हील क्लब ने दिव्यांगो को भेंट की व्हीलचेयर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर के ऋषिकेश आगमन पर क्लब सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल के नेतृत्व में इंद्रमणि बडोनी चौक पर कोरोना से बचाव के लिए एक हार्डिंग लगवाया गया । इसके बाद 84 कुटी में इनरव्हील वन का शुभारंभ कर 70 सदस्यों ने 70 पौधे लगाये। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए और इनरव्हील क्लब की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने इनरव्हील क्लब के सहयोग से एक लड़की की शादी के लिए राशन और अन्य जरूरत का सामान दिया गया। इस मौके पर क्लब द्वारा दो दिव्यांगो को दो व्हीलचेयर भेंट की गई।
साथ ही एक स्कूल में रूम हीटर और बच्चों के लिए सेनेटरी पैड वितरित किए गए व एक लड़की की एजुकेशन के लिए 1 साल की कंप्यूटर फीस दी गई। इस अवसर पर क्लब एडिटर रश्मि अग्रवाल, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगई, पूजा गुप्ता, रितुअग्रवाल,बिंदिया अग्रवाल, बीना शर्मा, मधु शर्मा, निवेदिता शर्मा, सविता कोठारी, चारू कोठारी, मीरा शेफाली, अंजू अग्रवाल, अंजू मित्तल, गीता धीर, सविता शर्मा, रुचि, ऋतु आहूजा, अनुप्रिया, सुलोचना, संध्या, मंजू, ममता, शिवानी, सीमा, हेमा गुलाटी, स्नेहा जैन, रेखा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News