ऋषिकेश-उत्तराखंड मे करोना के 54 नये मरीज मिले, आज करोना से किसी की मौत नही हुई
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 54 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96820 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 687 है रिकवर मामलों की संख्या 93061 है। अभी तक 1680 लोगों मृत्यु हो चुकी है। 7052 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2150467 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 6092 की रिपोर्ट आनी बाकी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.12 प्रतिशत हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है। आज उत्तराखंड में किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है।
