ऋषिकेश- निशुल्क अस्थि रोग शिविर में 175 लोग हुए लाभान्वित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क अस्थि रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया इसमें लगभग 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।
शनिवार को रेलवे रोड स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आयोजित चिकित्सा शिविर का रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता, इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल, कार्यक्रम संयोजक हरिओम प्रसाद ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया । शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश द्विवेदी ने शिविर में आने वाले रोगियों का चिकित्सीय परीक्षण किया। इस दौरान लगभग 175 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस मौके पर डॉ. द्विवेदी ने बताया कि शिविर में आने वाले कई रोगी ऐसे थे जिनमें कैल्शियम की कमी पाई गई और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और आवश्यक विटामिन युक्त भोजन से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। डॉ. हरिओम प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में हमारी अनियंत्रित दिनचर्या शरीर के भीतर विभिन्न बीमारियों को पैदा करने में सहायक होती है। यही कारण है कि अनियमित दिनचर्या से बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम और पौष्टिक भोजन के जरिए शरीर के भीतर कई बीमारियों को समाप्त किया जा सकता है और भविष्य में उनकी संभावनाओं को भी खत्म किया जा सकता है। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल ने बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को हम प्राथमिकता दे रहे हैं। शिक्षा स्वास्थ्य और निर्बल वर्ग की सेवा हमारा मुख्य लक्ष्य है। महिला स्वास्थ्य को लेकर भी क्लब के द्वारा विभिन्न कार्य किए गए हैं। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रितु प्रसाद, आयुर्वेदाचार्य डॉ. डीके श्रीवास्तव ने भी रोगियों को बेहतर स्वास्थ संबंधी जानकारी दी।पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव ने शिविर में आने वाले नागरिकों को आयुर्वेद के जरिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की जानकारी दी। शिविर में रोटरी क्लब के सचिव संजय अग्रवाल, बीना शर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अंजू मित्तल, रितु आसूजा, राजीव गर्ग, राकेश अग्रवाल, सुशील गोयल, अनुप्रिया तायल, रेखा गर्ग, सीमा अग्रवाल, ममता अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News