ऋषिकेश- उत्तराखंड क्रांति दल 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड क्रांति दल ने आगामी 17 दिसंबर को प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने का निर्णय लिया है ।
शनिवार को देहरादून रोड स्थित एक होटल में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने
कहा कि उत्तराखंड राज्य के बने 20 वर्ष हो चुके है, रोजगार के मुद्दे को लेकर जिस राज्य की परिकल्पना की थी वह धरी की धरी रह गयी। राज्य का युवा हताश है रोजी रोटी के लिए राज्य से बाहर पलायन कर रहा है। जिसके लिए भाजपा कॉंग्रेस जिम्मेदार है। राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों के कब्जे नही होने दिया जाएगा राज्य में कार्यदायी संस्था उपनल व पीआरडी के तहत अस्थायी रोजगार की जगह दल मांग करता है कि सरकारी विभागों में सीधी भर्ती करके राज्य के मूलनिवासियों को नौकरी दी जाय। जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव सरकार और मुख्यमंत्री के लिए चेतावनी है। राज्य के युवाओं के साथ खिलवाड़ दल कतई बर्दाश्त नही करेगा सिडकुल व अन्य भर्तियों में स्थानीय युवाओं को 80 प्रतिशत रोजगार दिया जाना चाहिए सिडकुल के अंतर्गत शत प्रतिशत स्थानीय लोगो को रोजगार दिया जाय। केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि भाजपा कॉंग्रेस ने बारी बारी से राज्य को लूटा है। राज्य को इन दलों ने कर्जे में डुबोकर रख दिया है। बेरोजगारी चरम पर पहुँच चुकी है। मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने व ऋषिकेश से ज्यादा से ज़्यादा युवाओं,महिलाओं को शामिल करने के लिए जिला उपाध्यक्ष सनी भट्ट ने जिम्मेदारी लेते हुये कहा कि सरकार के खिलाफ दल बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आरपार की लड़ाई की शुरुआत कर चुका है। इस अवसर पर दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन, प्रताप कुँवर, राजेन्द्र प्रधान, शकुंतला रावत, किरन रावत, शबनम खान, राकेश भट्ट, आनंद सिंह तड़ियाल, युद्धवीर सिंह रावत, सुरेश नेगी, रोशन बलूनी, प्रमोद, लव थपलियाल आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News