ऋषिकेश- आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत रायवाला पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आगामी महाकुंभ के तहत थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा थाने के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को लेकर एक टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा रायवाला बाजार स्थित होटल, ढाबों, दुकानों व ठेलियों पर सत्यापन अभियान चलाया गया इसके अंतर्गत होटल, ढाबो, दुकानों व ठेलियों पर कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया । इस मौके पर सभी होटल, ढाबों एवं दुकान मालिकों संचालकों को सूचित किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्य पर रखने से पूर्व थाने पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति का सत्यापन कराएंगे किसी भी होटल, ढाबे, दुकान व ठेली पर कार्यरत बाहरी व्यक्ति का सत्यापन ना पाए जाने की स्थिति में मालिक, संचालक के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।आगामी महाकुंभ-2021 की संवेदनशीलता के दृष्टिगत उक्त सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News