ऋषिकेश- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दून में हुआ भव्य स्वागत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया ।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून रिस्पना पुल से लेकर राजपुर रोड होते हुए बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सड़कों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम बढ़ जाने से लोगों को जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंचे हैं ।
में आए हुए है। शनिवार को वह हरिद्वार से देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत,धर्मपुर विधानसभा सीट, राजपुर विधानसभा सीट, मसूरी विधानसभा सीट और कैंट विधानसभा सीट के विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उधर ऋषिकेश व दोही वाला मैं भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत किया। जेपी नड्डा का डोईवाला चैक पर ढोल दमाऊ के साथ स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पुष्प वर्षा की । इस दौरान जेपी नड्डा ने भी सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। जेपी नड्डा के स्वागत में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News