ऋषिकेश- नगर क्षेत्र के बाजारों में साप्ताहिक बंदी का हो रहा पूरी तरह से पालन।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पुलिस उप- महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत कोविड-19 के दृष्टिगत साप्ताहिक बंदी का पूर्ण रुप से पालन कराया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं । पुलिस टीम द्वारा नगर क्षेत्र के बाजारों में घूम घूम कर लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी की जा रही है । नगर क्षेत्र के व्यापारी भी पूरी तरह से साप्ताहिक बंदे का पालन कर रहे हैं । साप्ताहिक बंदी पर नगर क्षेत्र के बाजारों में पूरी तरह से लॉक डाउन जैसा माहौल देखने को मिल रहा है । साप्ताहिक बंदी के दिन बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ रहता है । सरकार द्वारा करोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News