ऋषिकेश- एलओसी पर पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के दौरान ग्राम ओडियारी पौड़ी का वीर सपूत 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए उनकी शहादत की खबर से पूरे प्रदेश मैं शोक की लहर दौड़ पड़ी प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए शौर्य का परिचय देने वाले सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर पूरे प्रदेश वासियों को गर्व है । उन्होंने शहीद की आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ ही उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में सांत्वना प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की । उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर पूरा प्रदेश शहीद के परिवार के साथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News