ऋषिकेश- शराब विहीन मेहंदी रस्म पूरी करने पर विजया रावत को समिति ने किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मनसा देवी जन कल्याण समिति ने शराब विहीन मेहंदी की रस्म पूरी करने पर मनसा देवी निवासी विजया रावत व उसके परिवार को सम्मानित किया । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष उषा भंडारी ने कहा कि समिति मनसा देवी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान परोसे जाने वाली शराब का विरोध कर रही है और क्षेत्र में शराब विहीन शादी संपन्न करने वाले परिवारों को सम्मानित कर रही है । इससे और लोगों को भी शराब विहीन शादी संपन्न करने काप्रोत्साहन मिलेगा मनसा देवी निवासी विजय रावत ने भी अपनी बेटी की शादी को नशा मुक्त संपन्न करने का संकल्प लिया था जिसे उन्होंने आज पूरा कर लिया है । समिति के सदस्यों ने इसके लिए विजय रावत व उसके परिवार को सम्मानित किया है । इस अवसर पर विजय भट्ट, मनोरमा भट्ट, मीना चौहान, बबली बडोनी, पूनम राणा, संगीता नेगी, सरोजिनी नेगी आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News