ऋषिकेश- सुरेश भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश भट्ट को प्रदेश का नया महामंत्री नियुक्त किया है । इससे पहले सुरेश भट भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री संगठन रह चुके हैं । सुरेश भट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी । उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा । मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के 3 पद हैं इनमें से एक पद बंशीधर भगत के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्य समिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था । इस रिक्त पद पर प्रदेश अध्यक्ष बंसी भगत द्वारा सुरेश भट की नियुक्ति की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News