ऋषिकेश- पौधारोपण के जरिए ही उतारा जा सकता है प्रकृति का कर्ज़ – राजे सिंह नेगी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी की आठवीं वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है । बृहस्पतिवार को पार्टी की वर्षगांठ गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता डॉ. राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में स्मृति वन में पौधारोपण कर मनाई। इस मौके पर विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। इस मौके पर आप नेता डा. नेगी ने कहा कि आज जो पौधे लगाए गए है उनसे हम सभी के जीवन भर का नाता जुड़ गया है। इन पौधों को संवारना हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें सब कुछ देती है, उसका कर्ज मनुष्य कभी नहीं उतार सकता है। हम पौधरोपण करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए घरों के आंगन में 2- 2 पौधे रोपेने का आह्वान भी किया। इस दौरान स्मृति वन के संरक्षक विनोद जुगलान, ज्ञान रावत, दिनेश असवाल, अमित विश्नोई, मयंक जुगरान, जगदीश कोहली, गणेश बिजल्वाण, सुनील दत्त सेमवाल, शिव डिसूजा, अमन नोटियाल, प्रवीन असवाल, अंकित नैथानी, मयंक भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News