ऋषिकेश-स्वर्गाश्रम भाजपा मंडल ने संविधान दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया ।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ नौडियाल के आह्वान पर स्वर्गाश्रम मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस को समरसता दिवस के रूप में मनाया ।
बृहस्पतिवार को मंडल अध्यक्ष रामजी पांडे के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडक की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की । इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। ईसमें संविधान जनक के जीवन शैली एवं विचारों को आत्मसात करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, विधायक प्रतिनिधि यम्केश्वर अश्वनी गुप्ता, त्रिवेंद्र नेगी, बृजेश चतुर्वेदी, विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, शकुंतला तडियाल, मोहन नागर, सुरजीत राणा, कार्तिकेय शर्मा, अरुण मंडल, बिजी रावत, विवेक भारती आदि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News