ऋषिकेश- गंगा भोगपुर मल्ला में हुआ कॉमन सर्विस सेंटर शुरू।


त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यमकेश्वर विधानसभा छेत्र के गंगा भोगपुर मल्ला में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू कर दिया गया है l
मंगलवार को गंगा भोगपुर में कॉमन सर्विस सेंटर का प्रधान संगठन के महा सचिव बच्चन सिंह बिष्ट, उप प्रधान अनिल नेगी, प्रधान बुकंडी के सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशु यादव, सहायक विनोद रेवाड़ी ने संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया l इस मौके पर बच्चन बिष्ट ने कहा कि पिछले वर्ष सीएससी सेंटर बंद होने से लोगों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था l जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के चलते शासन की ओर से सीएससी सेंटर को खोलने की मंजूरी मिली है सीएससी सेंटर खुलने से अब डांडा मंडल, ताल घाटी और मोहन चट्टी के लोगों को परिवार रजिस्टर की नक़ल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, स्थाई निवासी, जाति प्रमाण और पेंशन आदि प्रमाण पत्र बनाने सहूलियत मिलेगी l इस अवसर पर गणेश कुकरेती, अनूप ग्वाड़ी, विमल नेगी, अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News