ऋषिकेश- महाकुंभ की दृष्टि के कारण रेलवे ने अपनी जमींन पर हुए कब्जो को हटाया।


त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -आगामी वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले महाकुंभ के चलते रेलवे विभाग ने अपनी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर चलाए गए अभियान के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक झोपड़पट्टी वालों की झोपड़ीयों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया है
मंगलवार को रेलवे विभाग द्वारा एसएसई रतन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत रेलवे की भूमि पर कई वर्षों से निवास कर रहे झोपड़पट्टी वालों को पहले चेतावनी दी गई उसके पश्चात उनकी झोपड़ियों को खाली कराकर नेस्तनाबूत कर दिया गया । इन झोपड़ियों में अधिकांश मोहल्ले के लोगों द्वारा अपने गाय भैंसों के लिए तबेले बनाए गए थे जिनमें रेलवे प्रशासन की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है । इस दौरान सामाजिक और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर बाकी बचे कब्जे धारियों को दीपावली के बाद खाली कराए जाने के की मांग की जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए 4 दिन का समय देते हुए अपना सामान हटा लिए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News