ऋषिकेश- तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी आम आदमी पार्टी – दिनेश मोहनिया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आप पार्टी को तीसरे विकल्प के तौर देख रही है। वर्ष 2022 के चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मंगलवार को आप के उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया के ऋषिकेश पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भब्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी 2022 में 70 विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी लड़ायेगी। कहा कि जनता से जुड़े मु्द्दों को लेकर चुनाव लड़ा जायेगा। प्रदेश की जनता का आप को तीसरे विकल्प के तौर देख रही है। उन्होंने दावा किया 2022 में पार्टी मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।
मौके पर सेक्टर इंचार्ज हरिद्वार व ऋषिकेश हरवेंद्र त्यागी, नवीन मोहन, दिनेश असवाल, अमित विश्नोई, ज्ञान रावत, लक्ष्मीनारायण, मनोज कोटियाल, गणेश बिजल्वाण आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News