ऋषिकेश- पुलिस ने लक्ष्मणझूला घाट पर चोरी करने वाले तीन लोगों को किया गिरफ्तार।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को लक्ष्मण झूला घाट पर चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है l
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोरव कुमार सोनकर, समीक्षा अधिकारी हाईकोर्ट लखनऊ बैंच उत्तर प्रदेश द्वारा थाना लक्ष्मणझूला थाना पर एक लिखित तहरीर दी कि वह परिवार सहित ऋषिकेश घूमने आया था। बीते 25 अक्टूबर को वह परिवार सहित गीता भवन घाट पर बैठा था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग जिसमें मेरा व मेरी पत्नी का मोबाईल व जरूरी सामान था चोरी कर लिया है। वादी की तहरीर पर थाना लक्ष्मणझूला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई l प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार उनियाल के नेतृत्व में पुलिस व सीआईयू टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा चोरी में संलिप्त अभियुक्त हरिशंकर उर्फ शंकर थापा व अभियुक्त तुषार सिंह को चोरी के सामान के साथ भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया जबकि अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र बंशी लाल को चोरी के सामान के साथ टिहरी बस अड्डा ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो को न्यायालय में के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News