ऋषिकेश- प्रदीप पाल की मौत के मामले में पुलिस ने रेलवे के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रेलवे विभाग की ओर से बनाई गई सडक के बीचोबीच ट्रांसफार्मर से टकराने से हुई बनखंडी निवासी प्रदीप पाल की मौत के मामले में रेलवे के तीन अधिकारीयों के विरुद्ध कोतवाली में धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बीते सोमवार को मृतक के भाई सुभाष पाल की ओर से कोतवाली में रेलवे के तीन अधिकारीयों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई थी। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने रेलवे के अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद इसकी जांच सब इंस्पेक्टर अरुण त्यागी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी।

मृतक प्रदीप पाल (फाइल फोटो)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News