ऋषिकेश- शौर्य डोभाल ने की महापौर से शिष्टाचार भेंट।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल ने महापौर अनिता ममगाई से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने उन्हें निगम की और से तीर्थाटन और पर्यटन को बड़ावा देने के लिए देवभूमि ऋषिकेश में केन्द्र एवं राज्य सरकार की और से शुरु की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
बुधवार को शौर्य डोभाल महापौर के कैम्प कार्यालय पहुंचे।इस मौके पर महापौर ने तीर्थ नगरी आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने शहर की विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही कई अन्य विषयों पर चर्चा की।
महापौर ने उनके पिता को अद्भुत शख्सियत बताते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का मान सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूची दुनिया में बढाया है।वह भारत के एक ऐसे व्यक्तित्व है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। भारतीय सुरक्षा और अनेकों सैन्य ऑपरेशनों को सफल बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News