ऋषिकेश- करोना के चलते इस वर्ष त्रिवेणी घाट पर दशहरा कार्यक्रमो के साथ-साथ पुतला दहन भी नही होगा:- राहुल शर्मा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष सुभाष क्लब दशहरा कमेटी ऋषिकेश ने निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति त्रिवेणी घाट पर जलने वाले रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलो का दहन के कार्यक्रम को इस वर्ष नही किया जाएगा।
सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते विगत वर्षो की भांति इस वर्ष दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट परिसर में पुतला दहन कार्यक्रम करना जनहित में उचित नही लग रहा है।
उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व पर प्रत्येक वर्ष त्रिवेणी घाट परिसर में पुतला दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होते है ऐसे में कोरोना महामारी के फैलने का खतरा अधिक बढ़ने की संभावना है। इसी खतरे को देखते हुए कमेटी ने दशहरा मेले के आयोजन नही करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News