ऋषिकेश- शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश योगलय आश्रम में वैदिक फाउंडेशन की ओर से
प्रातकाल गंगा स्नान कर मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि योगालय आश्रम में चल रही नवरात्रि पूजा मैं आज मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। ब्रह्मा जी की शक्ति होने से मां का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी नाम से लोक प्रसिद्ध हुआ। जब मानसपुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका तो ब्रह्मा जी की इसी शक्ति ने सृष्टि का विस्तार किया। ब्रह्मचारिणी देवी ज्ञान वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री है। इनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे में रुद्राक्ष की माला है।

इस अवसर पर स्वामी शंकर तिलक महाराज, साध्वी स्वतंत्रता चैतन्य,पवित्रता चैतन्य,गौरी चैतन्य,चैतली चैतन्य, उमाया साध्वी, आचार्य दीपक बधानी,आरती चैतन्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News