ऋषिकेश -श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश – श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र महोत्सव विधिवत शुरू हो गया है l शनिवार को सर्वप्रथम माता रानी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया गया एवं विशुद्ध रुद्राक्ष की मालाओं से भगवती का भव्य श्रृंगार किया गया इस मौके पर माता रानी से रोग नाश कर देश व समाज की उन्नति प्रेम सुख स्मृद्धि की कामना की गई इसके साथ ही माता रानी की अखण्ड जोत प्रज्वलित की गई l इस धार्मिक अनुष्ठान में
कोविड 19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया गया l इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा महामंत्री पं. ज्योति शर्मा सतीश कक्कड़, साहिल कुकरेजा, मुकेश पोदार, रमन नारँग , पंकज चावला, मुकेश शर्मा, जितेंद्र आनंद, प्रदीप कोहली, मुनीश छाबड़ा, राजेश रावल, नीतू जुनेजा, रीता दरगन, संतोष शर्मा, दर्शना टुटेजा, पं. सुमित कोठियाल, पं. अनंतराम जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News