ऋषिकेश-एम्स ऋषिकेश ने वर्ल्ड ट्रॉमा डे पर 50 यूनिट रक्त एकत्र किया।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – एम्स में विश्व आघात दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसमें लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत के निर्देशन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जिस तत्परता से कोविड-19 पेन्डेमिक का इलाज एवं रोकथाम में उत्तराखंड सहित विभिन्न प्रदेशों से आने वाले मरीजों की सेवा में दिन रात जुटा है, उसी तत्परता के साथ कैंसर एवं ट्राॅमा के मरीजों का भी प्राथमिकता से उपचार हो रहा है।
कार्यक्रम का प्रोफेसर रवि कांत ने विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा के मरीजों को बचाने के लिए शुरुआती कुछ घंटे अति महत्वपूर्ण होते हैं, इसी के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश में हैलीपैड का निर्माण किया गया है। कई ट्रॉमा के मामलों में एक ही मरीज के उपचार के लिए ट्रॉमा विभाग के साथ ही दूसरे विभागों का भी सहयोग लेना होता है, ऐसे में मरीज को चार से पांच विभागों के एकसाथ ट्रीटमेंट की आवश्यकता होती है। ट्रॉमा यानी ऐसी दर्दनाक घटना जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मकरूप से नुकसान पहुंचाती है, यह किसी भी कारण से हो सकती है, मसलन कोई एक्सिडेंट, परिवार के सदस्य या मित्र का निधन, तलाक, बीमारी, किसी प्राकृतिक आपदा अथवा घरेलू हिंसा आदि’ ऐसी घटनाएं वर्तमान की विषम परिस्थितियों में भी जारी हैं।
विषम परिस्थितियों में घायलों को जीवनदान देने के लिए रक्तदान करना नितांत आवश्यक है। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News