ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनो का किया विरोध।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला ने पूर्व केबिनेट मंत्री सूरवीर सजवाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई l
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी तीन काले कानूनो का विरोध किया है l इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के किसानो के खेत और खलियानो के खिलाफ एक घिनोना कार्य किया है l आज देश भर में 62 करोड़ किसान व 250 से अधिक किसान संघठन इन काले कानूनो के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं l कांग्रेस पार्टी की ओर से 2 से 31अक्टूबर तक चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति को एक मांग पत्र इस विस्वास के साथ प्रेरित किया जा रहा है कि देश के 62 करोड़ किसानों, मंडीयों में काम करने वाले व्यापारियों, मजदूरों और देश के आम नागरिकों की भावनाओ का सम्मान करते हुए संसद के दोनों सदनों से पारित किसान विरोधी तीनों बिलों को निरस्त करने के लिए सरकार को निर्देशित करें।
इस अवसर पर महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, संदीप भंडारी, अजय रमोला, अर्जुन डंगवाल, उमेश बंगवाल, दयाल सिंह भंडारी, विकास रयाल, मुकेश भंडारी, गोविंद रतूड़ी, राजेंद्र राणा, सुष्मा नेगी, दुर्गा राणा, रंजना आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News