ऋषिकेश- बिहार के सीतामढ़ी में बनेगी 251 फिट ऊँची माता सीता की मूर्ति
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की 251 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मपुरी स्थित आनंद घाट से पीले कपड़े में महामंडलेश्वर दयानन्द द्वारा पवित्र मिट्टी और गंगा जल सौंपा कर दल को रवाना किया। जिसको लेकर बिहार के सीतामढ़ी में भूमि पूजन के दौरान रखा जायेगा।
इसी उद्देश्य को लेकर भारत के 51 शक्तिपीठों की मिट्ठी और जल ले लेकर दल विश्व भ्रमण पर है। इसके अलावा विदेशों से भी मिटटी और जल लाया जायेगा। इस दौरान एक संगोष्ठी भी आयोजित हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास ने कहा “हमें भगवान श्री राम और रामायण के मानव कल्याण संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयत्न करना चाहिए। वही महामंडलेश्वर ईश्वर दास ने कहा की काउंसिल के तत्वावधान में माता सीता जी के प्राकट्य स्थल सीतामढ़ी में 251 फीट ऊंची मां की प्रतिमा का निर्माण एक ऐतिहासिक कार्य है। हम सब संत को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने कहा उत्तराखंड में संत समाज को जोड़ने में जो भी पहल की आवश्यकता होगी काउंसिल को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर महंत स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत लोकेश दास, महामंडलेश्वर स्वामी शंकर तिलक, स्वामी अखंडानंद सरस्वती, महंत निर्मल दास, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, महंत परमानन्द दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत पवन दास समेत काउन्सिल के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा ,उपाध्यक्ष कमल चिब , जय दीक्षित काउन्सिल के प्रवक्ता, काउन्सिल के सचिव पीताम्बर मिश्र तथा काउन्सिल के आईटी हेड शशांक सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
