ऋषिकेश- सोमेश्वर महादेव मंदिर से 19 फरवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी शिव बारात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सोमेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली श्री रामकथा और महा शिवरात्रि महोत्सश्रीव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
शानिवार को प्रेस वर्ता में रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि 5 फरवरी से 19 फरवरी तक श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में होने वाली रामकथा और महा शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर श्री बनखंडी महादेव मंदिर में 5 फरवरी को कलश यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। शाम के समय 3:00 से 7:00 प्रतिदिन राम कथा का आयोजन होना है। जिसमें कथावाचक संत लक्ष्मी नारायण नंद महाराज अपने मुखारविंद से राम भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। 14 तारीख को हवन एवं शाम के समय श्री हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।15 और 16 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 तारीख को फैंसी ड्रेस और 18 फरवरी को मध्य रात्रि से ही महाशिवरात्रि पूर्व पर सभी शिव भक्तों जलाभिषेक कर पुण्य के भागी बने। सोमेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित शिवरात्रि मेले में लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधन व स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते है।
19 फरवरी को शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्री गणेश भगवान मां दुर्गा शिव पार्वती राम दरबार एवं विभिन्न प्रकार की झांकियां रहेंगे। शिव बारात में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रेस वार्ता में संयोजक रमेश अरोड़ा ,सह संयोजक प्रतीक कालिया और महंत विनय सारस्वत मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News