ऋषिकेश- स्वामी विशुद्धानंद का 127 वां निर्वाणोत्सव दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्वामी विशुद्धानंद महाराज बाबा काली कमली वाले का निर्वाणोत्सव आज दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया गया।
दो दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ, नगर शोभायात्रा, श्रद्धांजलि समारोह के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
रविवार को बाबा काली कमली वाले महाराज की गद्दी से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड- बाजे- ढोल धमाउ, धार्मिक झांकियां शिव, पार्वती, राधा कृष्ण,और विशाल हनुमान जी की टोली सहित श्री भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय, बाबा काली कमली वाला संस्कृत विद्यालय, नेपाली संस्कृत महाविद्यालय, वेदांग मुनि संस्कृत महाविद्यालय, पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण घंटे -घड़ियाल के साथ बाबा जी की सवारी क्षेत्र रोड, गोल मार्केट ,लाजपत राय मार्ग, हरिद्वार रोड, घाट रोड ,पुराने टिहरी बस अड्डा रोड होते हुए पुनः बाबा जी की गद्दी पर समाप्त हुई। जहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें संतों ने और बाबा जी के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बाबा काली कमली के महाप्रबंधक हर्षमणी व्यास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबाजी का निर्वाणोत्सव ऋषिकेश उत्तराखंड में आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में हमने इस वर्ष भी बाबा के निर्वाणोत्सव पर अनेकों धार्मिक आयोजन किया गया। कोरोना काल के बाद पहली बार बाबा काली कमली सत्संग भवन में संतो द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर विद्यानंद पूरी कैलाश पीठाधीश्वर द्वारा किया गया। स्वामी केवलानंद महाराज , धर्मानंद महाराज, हरि गिरि, कृष्णानंद , सुंदरानंद जी महाराज सहित वक्ताओं ने बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काली कमली वाले बाबा को उत्तराखण्ड के तीर्थयात्रा के रास्तों पर धर्मशालाओं के निर्माण के लिए विशेष तौर पर याद किया जाता है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक हर्ष मणि व्यास, त्रिलोकी नाथ तिवारी ,सतीश चंद्र पंत, अरुण कुमार झा, आशुतोष शर्मा, राजेश रियाल, राजेश जोशी, वेद प्रकाश, मनोज शर्मा, विक्रम गुप्ता, विनय गुप्ता, हरि सिंह रावत, पुष्कर सिंह कठैत, रमेश तिवारी ,डॉक्टर गिरीश चंद्र पांडे, डॉक्टर दीपक उनियाल, हरिश्चंद्र पांडे, विकास कोठारी, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र बहुगुणा, पूर्व पार्षद प्यारेलाल जुगरान, पार्षद रीना शर्मा, राकेश मियां ,पंडित वेद प्रकाश शर्मा ,सुरेंद्र प्रसाद शर्मा पुजारी जी, संतराम, राजेंद्र प्रसाद ,राजीव चौहान, गोविंद पात्रा,कुवर सिंह, बाबा काली कमली वाले संस्थान सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News