ऋषिकेश- भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल व यशपाल आर्य के समय 135 व 75 बैकडोर भर्तीयो की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकाल में विधानसभा में हुई नियुक्तियों में जांच की मांग को लेकर कांग्रेस का पुतला फूंका।
सोमवार को मंडल अध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाली फार्म तिराहे पर एकत्रित होकर कांग्रेस के कार्यकाल मे विधानसभा में हुई भर्ती में भाई भतीजे बात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने 164 लोगो की नियुक्ति बैक डोर से करवाई जिसमे गोविंद सिंह कुंजवाल के पुत्र , पुत्र वधु , भतीजा भांजा सहित 35 अपने पारिवारिक सदस्य नियुक्त किए गए। इसके अलावा पूर्व मे विधानसभा अध्यक्ष रह चुके यशपाल आर्य ने भी अपने विधानसभा अध्यक्ष कार्यकाल में 75 लोगो की बैकडोर से नियुक्ति कराई। जिसमे उनके परिवारिक सदस्य मौजूद है। इसी विषय को लेकर सभी कार्यकर्ता बैक डोर नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने कहा की यह जांच का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी ही चाहिए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और योग्य युवाओं को न्याय मिल सके। साथ ही विधानसभा के प्रति जो अविश्वास की भावना पैदा हो रही है वो विश्वास मे बदल सके। पुतला फूंकने वालों में राजवीर रावत, गंभीर राणा लक्ष्मी गुरुंग दीपक जुगलान, नीलम चमोली, प्रिंस रावत, बलविंदर, सिंह अक्षय कौशिक, राहुल अग्रवाल , बबीता कमल कुमार, मुनींद्र गैरोला, आयुष रावत, शीशपाल रावत, संजीव व्यास, विनय नेगी ,रमन सिंह, रवि पवार, बलविंदर प्रधान, पवन पांडे, प्रभाकर पैनली, लक्ष्मी गुरंग, मानवेंद्र कंडारी, धर्म सिंह क्षेत्री , हरपाल राणा , नत्थी लाल सेमवाल , संदीप, रंजीत थापा ,मनवीर भंडारी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News