ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 64 नये मरीज मिले,163 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ सोमवार 29 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई।
एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 103044 हो गई है। इनमें से 98305 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 163 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 703 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7737 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं एक जनवरी 2022 से अब तक 319 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.31 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.40 फीसद है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News