ऋषिकेश- अब देहरादून भाजपा मे घमासान,विधायक विनोद चमोली की कार्यप्रणाली से नाराज धर्मपुर मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई भिड़ंत, रुड़की मेयर गौरव गोयल व झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोंकझोंक के बाद अब धर्मपुर विधायक विनोद चमोली के खिलाफ भी बगावत देखने को मिल रही है। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले धर्मपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने ही विधायक विनोद चमोली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।शुक्रवार को बीजेपी की मंडल की अध्यक्ष पूनम ममगाईं ने विधायक चमोली के रवैये से नाराज होकर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मण्डल अध्यक्ष के साथ ही मण्डल उपाध्यक्ष व महामंत्री ने भी अपना इस्तीफा सौंपा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News