ऋषिकेश- विधानसभा यमकेश्वर प्रभारी वीरेंद्र रावत ने ली प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी के एकदिवसीय प्रवास तैयारियों की बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्वर्गाश्रम मंडल में विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह रावत ने भाजपा पदाधिकारियों की एक दिवसीय प्रवास की बैठक ली। शनिवार को वेद निकेतन धाम में आयोजित कार्यक्रम का विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह रावत एवं मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक में बैठक में विधानसभा प्रभारी द्वारा प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी के यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल स्थित वेदनीकेतध धाम में 13 को होने वाली एकदिवसीय प्रवास आगमन को लेकर चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सचिन चोपड़ा को संयोजक और गोपाल अग्रवाल को सह-संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, महामंत्री प्रीतम राणा, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, मीडिया प्रमुख स्वर्गाश्रम देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, जिला सह-सोशल मीडिया प्रमुख अभिनंदन दुबे, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा नवनीत राजपूत, धर्मवीर पंवार, विधानसभा प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता, यशपाल असवाल, मदन भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, मीना श्रीवास्तव, मंजू कंडवाल, बाला देवी, सुमित्रा सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, शमशेर भंडारी, प्रेम कुमार, अंकित कोहली आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News