ऋषिकेश- चमोली जिले में सुबह 5:58 बजे 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चमोली जिले में सुबह करीब 5: 58 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। सुबह – सुबह आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नही है।
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से लोग डरे हुए है, लगातार भूस्खलन भी जारी है। ऐसे में भूकंप के तेज झटकों से लोगों के दिलो में ओर दहशत बैठ गई है।
भूकम्प का केंद्र जोशीमठ बताया जा रहा है। जबकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 रही।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News