ऋषिकेश-पूर्व सीएम तीरथ की 22 हजार नौकरियों की घोषणा को पंख लगायेंगे पुष्कर सिंह धामी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले प्रेसवार्ता कर विभिन्न विभागों में 22,340 पदों पर नियुक्तियों की जानकारी दी। सीएम पद से हटने से पहले बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अगले छह माह के भीतर नियुक्तियां देगी। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की राज्य में बंपर भर्तियों की घोषणा को अब नए निर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साकार करना होगा। विभिन्न आयोग-संस्थाओं में नियमावली और अन्य तकनीकी पेंचों की वजह से फंसे पेंचों को ठीक करने के लिए कार्मिक सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स भी तीरथ बना गए हैं। वहीं युवा होने के नाते पुष्कर से युवाओं को काफी उम्मीदें भी हैं और सीएम नियुक्त होते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भी युवाओं के रोजगार की बात कही है।
इन विभागों के इतने पदों पर होगी भर्ती –
विद्यालयी शिक्षा 5499 चिकित्सा-स्वास्थ्य 2918
वन 2560, ऊर्जा 2021
चिकित्सा शिक्षा 1968,
पुलिस 1530, राजस्व 789,
शहरी विकास 872,
उच्च शिक्षा 698, सिंचाई 786,
पशुपालन 300, कृषि 470,
ग्राम्य विकास 474
लोनिवि 312, पंचायती राज 353
उद्यान 314, खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण 46, पेयजल 100
समाज कल्याण 103, जनजाति कल्याण 155, खाद्य विभाग 82 पदों पर होगी भर्ती।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News