ऋषिकेश- प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का 3 वर्षीय चुनाव के लिए 15 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी 3 वर्ष के लिए होने वाले चुनाव को लेकर 15 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू किए जाने का निर्णय लिया है।
रविवार को घाट रोड स्थित एक होटल में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा ऋषिकेश के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। महामंत्री हर्षित गुप्ता के संचालन में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 वर्षीय चुनाव को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार 15 जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। इसमें नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में सदस्यता अभियान संपन्न किया जाएगा सदस्यता अभियान 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगा।30 सितंबर के बाद सदस्यता एवं मतदाता सूची तैयार की जाएगी उस सूची के आधार पर जो भी प्रांतीय नेतृत्व से चुनाव अधिकारी नामित होकर आएंगे उनके संरक्षण में चुनाव संपन्न होगा सदस्यता सूची तैयार होने के उपरांत ही जारी की जाएगी।
आगामी ऋषिकेश नगर के चुनाव में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नियमानुसार अध्यक्ष महामंत्री का संयुक्त पैनल चुनाव मैदान में चुनाव लड़ेगा, मतदाता जिस जोड़ी को मत देना चाहेंगे अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष महामंत्री को आगामी 3 सालों के लिए चयनित करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन प्रस्तावित है। उस सम्मेलन में भी ऋषिकेश शाखा की उपस्थिति एवं सहयोग किस प्रकार रहेगा उस पर भी चर्चा हुई।
बैठक में कपिल गुप्ता, केवल कृष्ण लांबा, संरक्षक रामकुमार कश्यप ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, उपाध्यक्ष हरि मोहन गुप्ता, मंत्री पवन गोयल, मंत्री कैप्टन केके खुराना एवं सुमित बाली, अखिलेश दीवान, नारायण कक्कड़, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक पुंडीर आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News