ऋषिकेश- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी के 5 साल कार्यकाल के अंतर्गत तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली।
रविवार को राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज, रेखा आर्य, बिशन सिंह चुफाल, धन सिंह रावत, स्वामी यतींद्रानंद, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, बंशीधर भगत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान किसी भी राज्य मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेते समय पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के जमकर नारे लगे।

%d bloggers like this:
Breaking News