ऋषिकेश-वीडियो एडिट कर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो एडिट कर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में एकत्रित होकर थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बीते 15 मई को गढ़वाल भ्रमण पर गए थे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने वैक्सीन की जगह ऑक्सीजन कहकर तुरंत शब्दावली सुधार कर वैक्सीन बोलकर त्रुटि को सही किया। उक्त वीडियो को असामाजिक तत्वों द्वारा एडिट कर सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रचारित व प्रसारित कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल किया जा रहा है, जो कि प्रदेश हित नहीं है। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से इस प्रकरण की जांच कर वीडियो को एडिट व वायरल करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अंकित चौहान, नितिन सक्सेना, नितेश चौहान आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News