ऋषिकेश-पुलिस और कोविड मरीजों को रायवाला थाने से मिलेगी एंबुलेंस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रायवाला थाना के अंतर्गत कोविड-19 की बीमारी से यदि कोई मरीज पीड़ित होता है तो उसे एंबुलेंस के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा बीमार पुलिसकर्मियों को भी आसानी से एंबुलेंस मिल सकेगी।थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत की पहल पर दो एंबुलेंस की व्यवस्था थाने में की गई है। एक एंबुलेंस थाना परिसर में बीमार पुलिसकर्मियों के लिए, जबकि दूसरी रेलवे स्टेशन के पास कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को लाने ले जाने की सेवा देगी। एंबुलेंस के स्टाफ को रायवाला थाना परिसर में एक कमरा भी रहने के लिए उपलब्ध पुलिस ने करा दिया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News