ऋषिकेश- 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि मनसा देवी तिराहे के पास दो तस्कर शराब बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देख शराब तस्कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर दबोच लिया। पूछताछ में एक तस्कर के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जबकि दूसरे ने बताया कि उसने अपने घर के अंदर जमीन में 40 लीटर कच्ची शराब छुपाई हुई है। पुलिस ने घर पर छापेमारी कर जमीन में छिपाई गई शराब भी बरामद कर ली। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि तस्करों की पहचान बलवंत सिंह व रणजीत सिंह निवासी श्यामपुर के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
