ऋषिकेश-एमआईटी (MIT) के वाणिज्य एवं प्रबंधकीय विभाग द्वारा मनी मैनेजमेंट विषय पर वेबिनार का किया आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ढालवाला के वाणिज्य एवं प्रबंधकीय विभाग में एक्ससेलेरेटिंग माइंड मुम्बई के द्वारा मनी मैनेजमेंट विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमे सेबी कंसलटेंट अरुण सिंह द्वारा वाणिज्य और प्रबंध के विद्यार्थियों को मनी मैनेजमेंट से सम्बंधित विविध पहलुओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने अवगत कराया की प्रारभिक स्तर से ही निवेश योजनावध तरीके से प्रारम्भ किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में निवेशकर्ता की आवश्कताओ की पूर्ति हो सके। उन्होंने छात्रों को सेबी से सम्बंधित पूर्ण जानकारी रखते हुए, लोगो को निवेश के सम्बन्ध में प्रेरित करने हेतु कहा। उन्होंने बताया की यदि कोई निवेशकर्ता अपनी सर्विस में आने के साथ ही वेतन का 10 से 25 प्रतिशत तक लम्बी अवधि के लिए निवेश करता है तो उसे भविष्य में उसे अच्छा लाभ प्राप्त होगा। निवेशकर्ता के हित को पूर्ण रूप से ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सरकार ने सेबी का गठन किया है। अब निवेशकर्ता का धन पूर्णतः सुरक्षित है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एचजी जुयाल ने बताया की इस तरह के वेबिनार के आयोजन से विद्यार्थियों को पढाई के साथ ही व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। वेबिनार मे विभाग के सभी फैकल्टी मेम्बर डॉ. एलएम जोशी, हर्षमणि कोठियाल, तनुज पंवार, डॉ. रीता, जसमीत कौर और काशिफा हसन के अतिरिक्त विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। एक्ससेलेरेटिंग माइंड मुम्बई से स्वरूपा मैंम ने संस्थान के साथ पूर्ण सहयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया इसके लिए संस्थान ने उनका आभार प्रकट किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News