ऋषिकेश- उत्तराखंड में 107 सेंटरों पर 347 लोगों को करोना से बचाव का लगा टीका

देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में शनिवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहा। अलग—अलग जिलों में टीकाकरण के लिए बनाए गए 107 सेंटरों पर 347 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इस तरह राज्य में अब तक 73 हजार 562 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इनमें भी देहरादून जनपद में सबसे अधिक 18611 और हरिद्वार में 10573 हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लग चुका है। एक दिन बाद यानी सोमवार से अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाने के लिए अभियान चलेगा। इनमें पुलिस, होमगार्ड, प्रशासन, राजस्व, पंचायत, नगर निकाय आदि महकमों के कर्मचारी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को देहरादून जिले में 39 सेंटरों पर 1080 व हरिद्वार में 20 सेंटरों पर 651 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में नौ—नौ, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल में आठ-आठ, उत्तरकाशी में पांच, रुद्रप्रयाग में तीन, बागेश्वर व टिहरी में दो—दो और चंपावत व पौड़ी में एक-एक सेंटर पर टीकाकरण अभियान चला है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News