ऋषिकेश- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र छात्राएं हुई सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को विद्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रतिभावान छात्र आनंद सिंह, अमित सिंह, अजीत , आंनद पासवान, अंजली, दीपा को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को लगन कठिन परिश्रम एवं इमानदारी से अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। जिससे वह अपने जीवन में सफल होकर अपने मां-बाप तथा विद्यालय को गौरवान्वित कर सकें| उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम के साथ ही समर्पित भाव से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही सफलता की कुंजी है| विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी रतूड़ी का आभार प्रकट करते हुए कहा की छात्र-छात्राओं से ही विद्यालय की पहचान होती है। इसलिए हम अपने जीवन में हमेशा वांछित और अनुकरणीय कार्य करें ताकि समाज को एक नई दिशा और संदेश दिया जा सके| इस अवसर पर सतीश चौहान, रामगोपाल रतूड़ी, कर्णपाल बिष्ट, अनिल भण्डारी,आरती बड़ोनी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News