ऋषिकेश- पीसीएस (PCS) परीक्षा को लेकर संवेदनशील रुख अपनाए प्रदेश सरकार – डॉ.राजे सिंह नेगी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – पीसीएस परीक्षा को लेकर व्यवस्था परिवर्तन मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीसीएस परीक्षा के मामले में सरकार का ढुलमुल रवैया हजारों टेलेंटेड युवाओं के सपनों पर गहरा कुठारघात कर रहा है। अफसर बनने का सपना लिए हर साल हजारों युवा पीसीएस की परीक्षा का इंतजार करते हुए कोचिंग लेते हैं। लेकिन परीक्षा ना होने से उन्हें निराशा हाथ लगती है। प्रदेश में पीसीएस अफसरों की भारी कमी है। प्रदेश में कई अधिकारी ऐसे हैं जिन पर अनेकों प्रभार हैं। इसकी वजह से ना सिर्फ सरकारी कामकाज प्रभावित होता है बल्कि बेरोजगार युवाओं में लिए रोज़गार के दरवाज़े खुलने से रह जाते हैं। डॉ. नेगी के अनुसार राज्य गठन के दो दशक बाद आयोग ने मात्र परीक्षाओं का आयोजन किया है। वहीं पिछली पीसीएस परीक्षा 2016 में कराई गई थी। उन्होंने कहा कि पीसीएस परीक्षा को लेकर युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। सरकार को पीसीएस की परीक्षा आयोजित करानी चाहिए। लोक सेवक बनने के लिए तैयारी कर रहे हजारों युवा इसका इंतजार कर रहे है। पीसीएस की परीक्षा को लंबा समय गुजर गया है। इसकी तैयारी में जुटे युवा सालों से इंतजार कर रहे हैं। सरकार को जल्द से जल्द परीक्षा करानी चाहिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News