ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज करोना के 82 नये मरीज मिले, 167 मरीज स्वस्थ हुए, 1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना के मामले में कमी का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। आज राज्य में कोरोना के 82 नए मामले प्रकाश में आए, जबकि 167 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं एक संक्रमित की मौत हुई। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 96088, स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 91880 यानी 95.64 प्रतिशत, मौतों की संख्या 1643 हो गई है, प्रभावी संक्रमितों की संख्या घटकर 1202 रह गई है।
शनिवार शाम जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में सर्वाधिक 37, नैनीताल में 17, हरिद्वार व यूएस नगर में 11-11, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में 1-1 तथा अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत व टिहरी गढ़वाल में शून्य मामले आए हैं। वहीं आज हिमालयन हॉस्पिटल में एक 25 वर्षीय युवती की मौत कोरोना की वजह से हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News