ऋषिकेश- इनरव्हील क्लब ने मनाईच्छा देवी मंदिर परिसर में लगाई सोलर लाइट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब की ओर से सात मोड़ के पास मनाईच्छा देवी मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगाई गई। सोलर लाइट लगने से मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र अंधेरे से मुक्त होगा।
इस मौके पर सर्वप्रथम क्लब सदस्यों द्वारा मां दुर्गे का शांति पाठ किया गया। इसके बाद मंदिर में सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप हलवा एवं चना वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया एवं इस प्रकार की सेवाओं के लिए विशेष रूप से इनरव्हील क्लब का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पुजारी ने क्लब से निवेदन किया कि परिसर के अंदर 2-3 सोलर लाइट और लग जाए तो यहां पर जंगली जानवरों का भय कम रहेगा। पुजारी की मांग पर क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल ने जल्द ही मंदिर परिसर में और भी सोलर लाइट लगाने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर क्लब सचिव पूजा गुप्ता, आईएसओ वीना शर्मा, फाउंडर मेंबर स्नेहलता जैन, सीनियर मेंबर गीता धीर, चारु कोठारी, सविता शर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, रितु प्रसाद, रितु असूज,अनुसूया बर्थवाल, प्रिया चौहान आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News