ऋषिकेश- निर्धन लोगों को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने बांटे गर्म कपड़े।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निर्धन वर्ग के बच्चों व उनके परिजनों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए।
शनिवार को हीरा लाल मार्ग पर ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल की ओर से लगभग 200 लोगों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया । इस मौके पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्दिया अपना प्रकोप दिखा रही है। ऐसे में बिना पक्के मकान, खुले आसमान और झुग्गियों में रहने वालों को दिक्कतें आ रही है। ट्रस्ट ने ऐसे 200 लोगो की पहचान की और उन्हें गर्म सूट, स्वेटर व रोजमर्रा के कपड़े बांटे गए। उन्होंने बताया कि आगे भी ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगो की पहचान कर उन्हें भी वस्त्र दिए जाएंगे। इस दौरान आचार्य संतोष व्यास, ध्रुव बंसल, सचिन, आशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News